चिल्ह मिर्जापुर बिकास खंड कोन से ग्राम पंचायत नेवड़िया में नेहरू युवा केंद्र मिर्जापुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्व धान में समुदाय के लोगों के साथ एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संचालक योग प्रशिक्षक श्री शिव धनी यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए स्वयं का परिचय संस्था परिचय तथा कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए एक पेड़ मां के नाम पर विस्तृत चर्चा किया गया।
- Advertisement -

तथा साथ में बताया गया कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्धि भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।

मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार है और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम का हिस्सा बने और अपनी मां के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाए।

इसी के साथ सभी का धन्यवाद देते हुए योग प्रशिक्षक शिवधनी यादव द्वारा पौधा देते हुए बैठक समाप्त किया गया।

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “
