मीरजापुर में शिक्षक अभिभावक और छात्रों की गोष्ठी आयोजित
विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह ने श्री ज्ञानानंद इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधान परिषद सदस्य विनित सिंह द्वारा मां सरस्वती और श्री ज्ञानानंद जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन से हुई।
विद्यालय की बच्चियों ने गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। विनित सिंह ने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और भविष्य में शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जागरूक किया।
- Advertisement -
उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को सवार सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जाह्नवी प्रकाश तिवारी ने स्वागत भाषण दिया और विद्यालय प्रबंधक अजय ओझा ने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजू दुबे, साजन कुमार, रामदेव सरोज, संजय दुबे, लोकापुर प्रधान मंटू चौबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक अजय ओझा और संचालन बृजेश दुबे द्वारा किया गया।

ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “