आम आदमी पार्टी जनपद मिर्जापुर इकाई द्वारा 5 जनवरी को रविवार को समय 12:00 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, क्योंकि आने वाले समय में दिल्ली विधानसभा का चुनाव होना है।
इस चुनाव में मिर्जापुर से काफी संख्या में पदाधिकारी दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का काम करेंगे। इसके साथ ही, सभी पदाधिकारियों से निवेदन है कि सदस्यता अभियान की जो राशि कट गई है, उसे सभी पदाधिकारी लेकर सम्मेलन में आएं।
- Advertisement -
आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है कि सभी के जीवन में सवेरा लाना है। सवेरा तभी आएगा जब सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से लोगों को जोड़ें और आम आदमी पार्टी जनता के हित में क्या कर रही है, इसके बारे में बताएं। तभी आम आदमी पार्टी का आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर पाएगी।
इस आशय की जानकारी जिला महामंत्री दिलीप सिंह गहरवार ने दी है।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today MZP News“
