आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मुर्दा टैक्स वसूली के निरस्तीकरण पर जताया आभार
मिर्जापुर: आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट और जिला अध्यक्ष बी सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मुलाकात की और मुर्दा टैक्स वसूली के ठेके को निरस्त करने के लिए धन्यवाद दिया। पार्टी ने भोगांव के निवासियों की बिजली, पानी, आवास, शौचालय की समस्या को दूर करने के लिए गांव में ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाने का अनुरोध किया, जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार किया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि भोगांव घाट पर मुर्दा टैक्स लगाए जाने के विरोध में 11 दिन से भूख हड़ताल किया जा रहा था, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने मुर्दा टैक्स वसूली का ठेका निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है।
- Advertisement -
आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर सदैव जनता के साथ खड़ी है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट जिला महासचिव नियाजल्लाह खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शेरू विमला देवी राजकुमार विशाल कुमार श्रीवास्तव नूरी जहां नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नागेंद्र प्रसाद तिवारी विधानसभा 96 अध्यक्ष सत्यम त्रिपाठी जिला अध्यक्ष यूथ विंग संतोष सोनी नगर अध्यक्ष यूथ विंग रामबाबू यादव संतोष कुमार पांडे मनीष कुमार मौर्य छोटे लाल तिवारी मनीष सिंह आनंद कुमार सिंह महताब अली माता प्रसाद जायसवाल संजय कुमार मौर्य हेमंत कुमार मौर्य ओम प्रकाश बिंद राजाराम इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “