चील्ह मिर्जापुर की आयुषी उपाध्याय ने काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर गृह विज्ञान परीक्षा में टॉप टेन सूची में शामिल होकर क्षेत्र व गांव का नाम किया रोशन
चील्ह मिर्जापुर की आयुषी उपाध्याय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय, वाराणसी की गृह विज्ञान स्नातकोत्तर परीक्षा में 75% अंक प्राप्त कर सातवां रैंक विश्व विद्यालय में हासिल किया है। आयुषी उपाध्याय श्रीकृष्ण शारदा देवी महिला महाविद्यालय, मवैया की छात्रा हैं और ग्राम पंचायत कोल्हुआ के विमल कुमार उपाध्याय की पुत्री हैं। आयुषी उपाध्याय के पिता विमल कुमार उपाध्याय किसान हैं जबकि माता विद्यावती देवी गृहणी के रूप में काम करती है
- Advertisement -
आयुषी उपाध्याय के इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अविनाश सिंह यादव ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। आसपास के ग्रामीणों ने भी आयुषी उपाध्याय को बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया है और उनकी इस उपलब्धि पर गांव व क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आयुषी उपाध्याय शुरू से ही प्रतिभा संपन्न छात्रा रही हैं और उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “

