हाय रे, अहरौरा नगर पालिका, सकरी सड़क, खुली नालियां, पालिका प्रशासन मस्त
नगर में गंदगी का लगा अंबार, नागरिक परेशान, पालिका प्रशासन मस्त
बजबजाती नालियां मच्छरों के प्रजनन में सहायक साबित हो रहे हैं। नागरिक इस दुर्व्यवस्था के लिए नगर पालिका प्रशासन को कोस रहे हैं।
- Advertisement -
स्वच्छता अभियान केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की मंशा नगर व शहर से लेकर गांवों को स्वच्छ बनाकर देश की तस्वीर संवारने की है।
सफाई व्यवस्था बेपटरी है। पट्टीकला वार्ड नं. 9 और अन्य वार्ड की सड़कें गंदगी से पटी हैं, नालियां चोक है, जिसके चलते नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सफाईकर्मी आते हैं और कोरम पूरा कर चले जाते हैं।
सड़कों पर नाले की गंदगी और पड़े कचरे से उठती दुर्गंध से नागरिकों की दुश्वारी बढ़ गई है। और आने जाने में परेशानी हो रही।
नपाप के कर्मचारी खुद अधिकारी बने हुए है,
चेयरमैन और इओ का कहना नही मानते
वार्ड नं9 के जय हिंद इंटर कॉलेज बाउंड्री से सब्जी मंडी जाने वाली रास्ते में खुली नालियां और सड़क करीब दो से तीन फिट तक हैं जिससे खुली नाली में सांप दिखाई देते हैं जो आस पास के घर के बच्चे इसी सड़क पर खेलते हैं। सड़क खराब होने से आते जाते बाइक सवार गिर जाते हैं।
अगर सड़क व नाली का निर्माण नही किया जाएगा तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती हैं।
इस मामले की संज्ञान
पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी जो अवगत कराने के बावजूद भी नही हो रही कोई कार्यवाही

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “

