मीरजापुर में आशा संगिनी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मीरजापुर: आशा संगिनी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
आशा संगिनी कर्मचारियों ने अपनी मांगों में न्यूनतम वेतन, निशुल्क बीमा, रिटायरमेंट बेनिफिट, पदोन्नति और सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आशा संगिनी कर्मचारी स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी मांगें देश हित, मजदूरी हित और महिला हित में हैं।
- Advertisement -
ज्ञापन में मांगें:
- आशा संगिनी वर्कर को राज्य कर्मचारी घोषित करने करते हुए आशा वर्कर को न्यूनतम 18000 रुपया तथा आशा संगिनी का न्यूनतम 24000 प्रतिमा वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
- आशा संगिनी वर्कर को महीने में 20 दिन के बाजार 30 दिन का कार्य दिया जाए।
- आशा संगिनी वर्कर का निशुल्क बीमा किया जाए तथा दुर्घटना मृत्यु होने पर 15 लख रुपए का भुगतान मुआवजा के रूप में दिया जाए।
- रिटायरमेंट बेनिफिट के रूप में एक मुफ्त रुपया 10 लाख तक भुगतान किया जाए।
- अनुभवी आशा संगिनी वर्कर को टीकाकरण के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।
- उम्र का बंधन हटाते हुए योग्यता धारी आशा संगिनी को एएनएम तथा आशा को आशा संगिनी के पद पर पदोन्नति प्रदान की जाए।
- आशा संगिनी बहनों को विद्युत हेतु इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रदान की जाए।
- आशा संगिनी बहनों को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास सुविधा प्रदान की जाए।
- आशा संगिनी को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लेते हुए की ईपीएफ एवं ईएसआई का लाभ प्रदान किया जाए।
- आशा संगिनी को सुपरवाइजर का दर्जा प्रदान किया जाए।
- आशा संगिनी को टैबलेट या लैपटॉप सरकार द्वारा मुहीया की याद कराया जाए।
आशा संगिनी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “

