लालगंज क्षेत्र में बारावफात जुलूस को संपन्न करने हेतु उप जिलाधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लेते रहे जायजा
लालगंज तहसील क्षेत्र में बारावफात त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अलग-अलग स्थानों पर जुलूस निकालकर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल रहते हुए पारंपरिक रीति रिवाज के साथ अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। त्यौहार के मद्देनजर उप जिलाधिकारी गुलाबचंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी विजय कुमार राय ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किए थे। लहंगपुर में चौकी प्रभारी ने ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए त्यौंहार को सकुशल संपन्न कराया। गाजे बाजे के साथ जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए जगह-जगह पानी की भी व्यवस्था की गई थी। शांति व्यवस्था में तहसीलदार लालगंज आशीष कुमार पांडे, थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज, थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह व पंकज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
मिर्जापुर लालगंज से प्रभाशंकर दुबे की रिपोर्ट
Lalganj “Today MZP News