घायल हुई गाय का बीडीओ ने करवाया उपचार, भिजवाया गौ आश्रय स्थल
हलिया बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई एक बेसहारा गाय चिलचिलाती धूप में बीच सड़क पर दर्द से छटपटा रही थी।गाय के घायल होने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने पशुचिकित्साधिकारी हलिया डॉ कमलेश कुमार को घायल गाय के उपचार के लिए सूचित किया।
पशु चिकित्साधिकारी ने गाय के उपचार हेतु पशुधन प्रसार अधिकारी विपुल राय को मौके पर भेजा।पशुधन प्रसार अधिकारी ने गंभीर रूप से घायल गाय का प्राथमिक उपचार किया।
- Advertisement -
वहीं बीडीओ के निर्देश पर ग्राम सचिव कौशलेंद्र राय द्वारा गंभीर रूप से घायल गाय को गौ आश्रय स्थल पर भिजवाया गया। स्थानीय लोगों ने बीडीओ द्वारा घायल गाय का उपचार करवाने और गौ सेवा तथा पशुओं के प्रति उनके लगाव की सराहना की।

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “