मीरजापुर। संपूर्ण सृष्टि के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले, चराचर जगत के स्वामी आराध्य कुलाधिदेव भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आगामी 12 अप्रैल, शनिवार को अग्रणी सामाजिक संस्था के.एस.पी. ट्रस्ट द्वारा शहर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभा यात्रा की आयोजक संस्था के.एस.पी. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह शोभायात्रा शहर के मध्य बरियाघाट स्थित 123 वर्ष प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर से शाम 5 बजे प्रारंभ होकर खजांची का चौराहा, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, पेहटी का चौराहा, पक्की सराय, घंटाघर, ओलियर घाट से साईं मंदिर चौराहा होते हुए वापस बरियाघाट स्थित मंदिर पर ही समाप्त होगी। इस अवसर पर भगवान की आकर्षक झांकी, फूलों की बारिश, डी.जे., ढ़ोल ताशा व अन्य वाद्य यंत्रों के साथ ही आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है।
- Advertisement -
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि इस शोभायात्रा में पूरे शहर के साथ ही जनपद के दूर दराज क्षेत्रों के श्रद्धालुओं सहित विधान परिषद सदस्य (एम.एल.सी.) आशुतोष सिन्हा, एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौ0 राघवेन्द्र नाथ सिंह व महामंत्री एस0डी0 कौटिल्य के अतिरिक्त वाराणसी प्रयागराज व चन्दौली जनपद से भी आमजनों की भागीदारी होगी।
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “