31 दिसंबर तक बदल जाएंगे भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों का चुनाव 15 दिसंबर तक
भाजपा के 98 संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्ष 31 दिसंबर तक नियुक्त किए जाएंगे। 1819 मंडलों में मंडल अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसंबर तक पूरा होगा। भाजपा ने मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा 35 से 45 साल और जिलाध्यक्ष की आयु सीमा अधिकतम 60 साल निर्धारित की है।
- Advertisement -
संगठनात्मक चुनाव के लिए बुधवार को हुई भाजपा की कार्यशाला में आगामी कार्यक्रम तय किए गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि संगठन में पिछड़े, दलित, युवा और महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी होनी चाहिए। आगामी दिनों में गठित होने वाली संगठन की नई टीम ही 2027 का विधानसभा चुनाव कराएगी।

