15 अगस्त पर हर घर झंडा फहराने की कैबिनेट मंत्री नंदी ने की अपील
- हर हर तिरंगा अभियान के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार ने की अपील
- देश के अमर बलिदानियों की याद में 9 से 15 अगस्त तक घर पर फहराएं तिरंगा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
सदा शक्ति सरसाने वाला, वीरो को हरसाने वाला।
प्रेम सुधा बरसाने वाला।
बचपन में यह गीत गुनगुनाते हुए और हाथ में तिरंगा लिए हम लोग प्रभात फेरी किया करते थे।
- Advertisement -
- तिरंगा हमारे देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है।
- यह गवाही देता है त्याग, समर्पण और बलिदान का।
यह साक्षी है उन लाखों कुरबानियों की, जिनकी बदौलत आज हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
हर घर तिरंगा अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है।
*माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आव्हान पर हम सभी अपने अमर बलिदानियों की स्मृति में 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर
HarGharTiranga अभियान से जुड़ें
तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी www.harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें।
आप सभी से आग्रह है कि आप भी इस राष्ट्र उत्सव में सहभागी बनें। और अपने घरों पर शान से तिरंगा फहराएं।
मातृभूमि का तन मन सारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा । जय हिंद , जय भारत

