चिल्ह मिर्जापुर विकास खंड कोन से ग्राम पंचायत सागरपुर में नेहरू युवा केंद्र मिर्जापुर (युवा कार्यक्रम एवं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा ,, एक पेड़ मां के नाम,, कार्यक्रम का अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के संचालक श्री शिव धनी यादव ने बताया कि पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़ महत्वपूर्ण है। पेड़ एक माध्यम जलवायु बनाए रखने और हमें कठोर मौसम की स्थिति से बचाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
- Advertisement -
पेड़ प्राकृतिक की ढाल की तरह जो मिट्टी के कटाव और सूखे जैसी आपदाओं को रोकते हैं। इसी के साथ-साथ पेड़ों द्वारा की जाने वाली सबसे अच्छी चीजों में से एक हवा से कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित करती है और हमें सांस लेने के लिए एक स्वच्छ ऑक्सीजन देता है। अधिक ऑक्सीजन का मतलब जीवित चीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य है पेड़ हमारे जीवन में सुपर हीरो की तरह है जो पर्यावरण में प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं। परंतु अफसोस की बात है कि लोग अक्सर अपनी जरूरत के लिए पेड़ काट रहे हैं यह एक समस्या है। जिससे हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है और जलवायु प्रभावित हो रही है इसलिए हम सब मिलकर के हर घर एक पेड़ अभियान का हिस्सा बने और अपने मां के नाम एक पेड़ लगाए। इसी के साथ शिव धनी द्वारा सभी का धन्यवाद देते हुए उपस्थित लोगों को पौधा देकर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “
