चील्ह मिर्जापुर क्षेत्रवासियों के सहयोग से कोल्हूआ से कम्पनी घाट रोड का निर्माण जल्द होगा शुरू
चील्ह मिर्जापुर क्षेत्र में कोल्हूआ से कम्पनी घाट रोड के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ होने वाली है। यह कार्य क्षेत्रवासियों के अथक सहयोग और ग्रामीण संघर्ष समिति के निरंतर प्रयासों से संभव हो पाया है।
ग्रामीण संघर्ष समिति के संयोजक मनीष दुबे के नेतृत्व में इस मुद्दे पर कई महीनों से आंदोलन और प्रदर्शन किए गए, जिनके कारण प्रशासन को इस महत्वूपर्ण रोड के निर्माण के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
- Advertisement -
PWD विभाग के अधिकारी द्वारा पता लगा कि मामले की वित्तीय लेखा जोखा तैयार की जा रही है और जल्द ही टेंडर संबंधित कार्यवाही करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रामीण संघर्ष समिति के संयोजक मनीष दुबे ने बताया कि यह संघर्ष सभी क्षेत्रवासियों की मेहनत का परिणाम है। हमें खुशी है कि अब क्षेत्र के लोग बेहतर यातायात सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “