मिर्जापुर के ग्राम पंचायत चेकसारी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135 ए फोर लेन मिर्जापुर बाईपास गंगा नदी पर सेतू एवं पहुंच मार्ग सहित निर्माण के लिए किसानों को दिए जाने वाले भुगतान को लेकर कैंप लगाया गया। इस कैंप में एसएलओ टीम और राजस्व विभाग ने रोड चौड़ीकरण के लिए भुगतान का फॉर्म भरकर जमा किया।
कैंप में मौजूद अधिकारी:
- Advertisement -
- एसएलओ दिग्विजय सिंह
- एनएच 135 ए के मैनेजर आलोक तिवारी
- राजस्व विभाग से कानूनगो राजेंद्र भारती
- लेखपाल महेंद्र नाथ नाग
- दिव्यांशु श्रीवास्तव
किसानों के लिए राहत:
किसानों ने अपने भूमिका सत्यापन कराया और अधिकारियों ने उनकी भूमि का सत्यापन किया जो भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 135 में जा रही है। इसके बाद किसानों को दिए जाने वाली राशि का फार्म भराया गया। फॉर्म भरने के बाद किसान प्रसन्न मुद्रा में नजर आए।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, रखरखाव और विकास के लिए जिम्मेदार हैं। भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई लगभग 145,240 किलोमीटर है ¹।

.
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “