आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने पर दिलीप सिंह गहरवार ने दी बधाई किया फैसले का स्वागत
आतिशी को मुख्यमंत्री बनाना महिलाओं का सम्मान करना है दिलीप सिंह गहरवार मिर्जापुर जनपद के आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने अतिशी जी को मुख्यमंत्री का प्रबल दावेदार के रूप में विधायक दल में प्रस्ताव रखना यह महिलाओं के सम्मान को आगे बढ़ाना है
अरविंद केजरीवाल जी की सोच है उसे सोच और नीति एवं नियत के तहत आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक कार्य कर रहे हैं जिस तरीके से दिल्ली में महिलाओं के लिए यातायात की सुलभ व्यवस्था माननीय अरविंद केजरीवाल जीने किया था इस सोच का परिणाम है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में महिला के रूप में आतिशी जी को विराजमान करना महिलाओं के सम्मान को आगे बढ़ाना है और इस समय देश में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई भी पार्टी कटिबंध नहीं है केवल भाषण तक ही महिलाओं का सम्मान रहता है लेकिन आम आदमी पार्टी ने यह करके दिखाया है कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है हमारे आधी आबादी की महिलाएं हिस्सा है
- Advertisement -
इसलिए उनको समान भागीदारी के रूप में आम आदमी पार्टी आगे बढ़ना चाहती है आम आदमी पार्टी के महासचिव दिलीप सिंह गहरवार ने माननीया आतिशी जी को मुख्यमंत्री दिल्ली बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है और मिर्जापुर जनपद के तरफ से महिलाओं के सम्मान में माननीय अतिशी जी को मिर्जापुर जनपद तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है और साथ ही आशा व्यक्त किया है कि पूरे देश में महिलाओं के सम्मान में आबादी का आधा हिस्सा पर महिलाओं को भागीदारी आम आदमी पार्टी देना सुनिश्चित करें जिससे महिलाओं का सम्मान आगे बढ़ सके जय हिंद
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “