जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को छठ पर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने छठ पूजा के पावन अवसर पर सभी व्रती महिलाएं एवं जनपदवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को दर्शाने के साथ ही हमारे जीवन में अनुशासन, आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक भी है। सूर्योपासना का यह पर्व हमें निष्ठा, तप और त्याग की सीख देती है। छठी मइया समस्त जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “
- Advertisement -
