जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मीरजापुर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से शुरू हुई और मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर में समाप्त हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई और आम जनमानस से वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण पाने में सहयोग करने की अपील की।
- Advertisement -
रैली में वेक्टर जनित बीमारियों के वाहक को नियंत्रण में प्रयोग की जाने वाली फागिंग मशीन और एण्टीलार्वल मशीन का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा, डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु पम्पलेट का वितरण किया गया।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today MZP News“