डॉ भीमराव अंबेडकर का पुण्यतिथि आम आम आदमी पार्टी द्वारा मनाया गया
6 दिसंबर 2024 मिर्जापुर, आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का पुण्यतिथि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा संविधान बचाओ दिवस के रूप में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय बी सिंह एकैडमी भरूहना पर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बोधिसत्व संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके संविधान को बचाने का संकल्प लिया
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आज केंद्र एवं प्रदेश में चल रही सरकारो द्वारा लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए प्रशासन और पुलिस के बल पर जन तंत्र में आवाज को दबाने का जो प्रयास किया जा रहा है तथा संविधान का उल्लंघन जो किया जा रहा है उसे बचाने के लिए आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार है हम संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान को समाप्त नहीं होने देंगे यही उनके पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपने पूरे जीवन समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक संविधान दिया जिस संविधान ने देश के करोड़ों लोगों को लोकतंत्र में अपने जीवन को संचालित करने का मार्गदर्शन दिया लेकिन आज संविधान को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है प्रशासन एवं पुलिस के बल पर सत्ताधारी दल तानाशाही करने पर उतारू है आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी और हम संविधान को समाप्त होने के किसी भी मंशा को सफल नहीं होने देंगे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार यादव जिला उपाध्यक्ष ,मीरा देवी पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सीमा प्रजापति जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ ,नसीम खान जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ ,आर्यन पांडे जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग ,अंश यादव राकेश उपाध्याय सुहेल अली खान श्रीकांत त्रिपाठी राजेंद्र कुमार दुबे सुरेश कुमार पाल पुनवासी कनौजिया अभिषेक सिंह हर्षित दुबे राजाराम रमाशंकर इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
- Advertisement -


ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “