ड्रमंडगंज : धूमधाम से निकाला गया बारावफात जूलूस
हलिया। क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार में सोमवार को इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी (बारावफात)पर्व पर गाजे बाजे के साथ धूमधाम से जूलूस निकाला गया। जूलूस ड्रमंडगंज बाजार स्थित मस्जिद शुरू हुआ और ड्रमंडगंज बाजार होते हुए देवहट गांव तक गया और वहां से रामलीला मैदान स्थित मजार पर आकर समाप्त हुआ।
जूलूस में शामिल लोग धार्मिक ध्वज के अलावा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जूलूस के साथ थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ चल रहे थे। एसडीएम लालगंज गुलाब चंद्र सरोज व सीओ अशोक कुमार सिंह ने भी जूलूस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम व सीओ ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर बारावफात पर्व की बधाई दी।जूलस में मिस्टर अंसारी, नियाज खां,असलम अंसारी,अजीज खां,अकरम शाह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
- Advertisement -
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “