सपा कार्यालय में मनाई गई युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयंती
मिर्जापुर। सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में सोमवार को जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हुये सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सपा सरकार ने ही पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।
कहा कि आज के युवाओं को समाजवादी नेताओं की कुर्बानियों की जानकारी नहीं है। उनके चरित्र, कर्मठता यदि युवा जान जाए तो देश की दिशा और दशा दोनों बदली जा सकती हैं। बलिया उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव में जन्म लेने के बावजूद स्व. चन्द्रशेखर जी ने किसानों, युवाओं, अल्पसंख्यकों के हित की लड़ाई लड़ी और अपने लक्ष्य पर अड़िग रहे। स्व. चन्द्रशेखर सीधे प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे, इससे पहले उन्होंने कोई भी पद ग्रहण नहीं किया। उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विद्यार्थी राजनीति में एक फायरब्राण्ड नेता के रूप में जाना जाता था। शिक्षा के बाद वह समाजवादी राजनीति में सक्रिय हुये, पद यात्रा निकालकर उन्होंनें भारत को अच्छी तरह से समझा। स्व. चन्द्रशेखर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कभी निन्दा पक्ष और विपक्ष देखकर नहीं की, जिस पक्ष में वह रहे उस पक्ष की निन्दा करने से भी वह कभी पीछे नहीं हटे।
- Advertisement -
कहा कि स्व. चन्द्रशेखर जी आज भी राजनीति के युवा तुर्क के रूप में जाने जाते हैं। अपने पूरे जीवन में उन्होंने न्याय के लिए संघर्ष किया। उनके क्षेत्र की जनता सीधे उनके सम्पर्क में रहती थी। इसलिए वह जनता के लोकप्रिय लीडर थे।
जयंती में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, आदर्श यादव, जमाल अहमद, सलीम बादशाह, कौशिक कनौजिया, भरत लाल बिन्द, राजकुमार यादव, सुशील सिंह, जैनेन्द्र सिंह, संजय सिंह, अनीश खान, रवि सोनकर आदि रहें मौजूद।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today MZP News“