हलिया। शोभा यात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन
हलिया।(मीरजापुर): ड्रमंडगंज बाजार स्थित रामलीला मंच पर गणेश चतुर्थी को स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का सोमवार को भक्तों ने शोभा यात्रा निकालकर गाजे-बाजे के साथ सेवटी नदी में दुर्गा देवी घाट पर विर्सजन कर दिया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। जिसमें भक्ति गीतों पर अबीर और गुलाल उड़ा कर खूब झूमे।
भगवान गणेश की पूजा-अर्चना व आरती के पश्चात शाम पांच बजे गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में मूर्ति विसर्जन हेतु शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकाली गई। एसडीएम लालगंज गुलाब चंद्र व सीओ अशोक कुमार सिंह ने मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
- Advertisement -
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज, एसआई भरत राय, काशी सिंह सहित पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। शोभा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केशरी, लवकुश केसरी,पिंटू केसरी,धीरज केसरी, प्रतिमा सिंह,नेहा गुप्ता, अनूप केसरी,ओम चौरसिया आदि शामिल रहे।
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
” Today MZP News “