मड़िहान में महिला फरियादी का लेखपाल के विरुद्ध हाईवोल्टेज ड्रामा, धरने पर बैठी
मड़िहान तहसील में एक महिला फरियादी ने लेखपाल के विरुद्ध हाईवोल्टेज ड्रामा किया। दुलारी देवी नामक महिला अपने पति की मौत के बाद जमीन के सीमांकन के लिए दो वर्ष से चक्कर लगा रही थी। लेखपाल के साथ वादविवाद बढ़ने पर उसने तहसील में धरना दे दिया। अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही।
यह मामला सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान हुआ, जहां अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। महिला ने लेखपाल पर हाथ उठाने का भी आरोप लगाया। मामला शांत करने के लिए अधिकारियों ने काफी मशक्कत की।
- Advertisement -


मिर्जापुर मड़िहान से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट
” Marihan Today MZP News “