मीरजापुर में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के जिला महामंत्री पर पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाना अध्यक्ष कटरा कोतवाली अजीत कुमार सिंह और सिपाही नितेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अपना पत्रक सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि थानाध्यक्ष और सिपाही को निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय जांच की जाए।
- Advertisement -
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और न्याय की मांग करेंगे।
प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह, जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट, महेन्द्रनापू सोनकर, राजमणि दुबे, सोनू खान, हेमंत कुमार, भोलानाथ, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार गोंड, कमलेश कुमार, मुन्नू लाल, मोहम्मद कैफ, राजेंद्र श्रीवास्तव, पवन यादव, छोटेलाल तिवारी, संजय गुप्ता, रवि यादव, मनोज कुमार गौतम, जयप्रकाश सेठ, महेंद्र सेठ, भोलानाथ बिहार, जय त्रिपाठी, अजय कुमार कुशवाहा, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार, हेमंत कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
