गुडवीव सपोर्टेड बाल मित्र समुदाय कार्यक्रम द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
कछवां। विकासखंड मझवा ब्लॉक के गोवर्धनपुर रामापुर करसड़ा और सेमरी गांव में गुडवीव सपोर्टेड बालमित्र समुदाय कार्यक्रम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत चेतना गीत सुनाया गया। उसके बाद महिलाओं के अधिकार और उनके सुरक्षा के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के विषय में बताया गया और साथ ही साथ अनपढ़ महिलाओं को हस्ताक्षर करना सिखाया गया। जिसमें कुल 84 महिलाओं को अपना नाम लिखना सिखाया गया और वे बड़ी खुश थी कि मैंने भी अपना नाम लिख लिया। इसके साथ ही 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के लिए अभियान की थीम “कार्रवाई में तेज़ी लाना” रखी गई है, जिसमें लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया। महिलाओं के साथ गेम भी कराया गया। जिसमें विजेता महिला को पुरस्कृत भी किया गया। वह बड़े उत्साह के साथ भाग लिए और अपने अधिकारों के विषय में जानकर आभार भी व्यक्त किए कि गुडवीव हम लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अधिकारों के विषय में जागरूक करता रहता है और बच्चों के साथ जो कार्य कर रहे हैं। इससे हमारा समुदाय बाल श्रम मुक्त समुदाय भी बन रहा है। यह कार्यक्रम गुडवीव के प्रबंधक रामस्वरूप गुर्जर के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डॉ भोलानाथ द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें समुदाय के महिलाओं को एकत्रित करने उन्हें नाम लिखना बताना। यह कार्य गुडवीव फैसिलिटेटर पंचदेव अमरजीत यादव, अनीता मौर्या, इंदू देवी, प्रमिला पटेल, सरिता मौर्य, संगीता बिंद, बिंदु सरोज और निशा पटेल द्वारा किया गया जो एक सराहनीय योगदान रहा।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “