सपा कार्यालय पर मनाई गई, ज्योतिबा फुले की जयंती
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में सामाजिक चिंतक व समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया। गोष्ठी का आयोजन कर वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि ज्योतिबा फुले महिलाओं, दलितों और शोषितों के लिए जीवनभर कार्यरत रहे। वह भारतीय सामाजिक क्रान्ति के जनक, महान विचारक, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक थे। देश मे व्याप्त छुआछूत को खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में ज्योतिबा फुले ने अहम भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उन दिनों महिलाओं की शिक्षा को लेकर लोग उदासीन थे। इन कुरीतियों से समाज को मुक्त करने के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर आंदोलन भी चलाया था।
गोष्ठी में पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, राजेश भारती, संतोष गोयल, आदर्श यादव, मेवालाल प्रजापति, भरत लाल बिन्द, जय मंगल यादव, अभय यादव, श्याम अचल यादव, दीनानाथ प्रजापति, धर्मराज यादव, अनूप तिवारी, विजय शंकर यादव, संदीप बिन्द, अरशद अली, जमाल अहमद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “