कछवां। भाजपा की जीत पर नगाड़े की धुन पर थीरके भाजपाई
कछवां। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत पर भाजपाईयों ने ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया। विधानसभा मझवां समेत यूपी के नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।

इस दौरान ढोल नगाड़े के धुन पर नाचते गाते हुए सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण किया और जमकर पटाखे छुड़ाएं। वही कछवां की सुप्रसिद्ध कैंप कार्यालय गोपाल सिंह की मढ़ई पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला व तिलक लगाकर जश्न मनाया।
- Advertisement -

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता गोपाल सिंह व पृथ्वी नाथ तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक राकेश कुमार सिंह उर्फ गया, पवन मिश्रा, अविनाश सिंह, आशीष सिंह उर्फ भोले, सभासद अवनीश तिवारी व संतोष केसरी, श्री राम मौर्य मनीष सिंह बृजेश गुप्ता अभिषेक उर्फ सल्लू उमर, कल्लू सिंह, शेरु गुप्ता, गोपाल उपाध्याय, शशांक चौबे मनीष बिंद समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “

