कछवां। मंडल अध्यक्ष के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन
कछवां। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित कैम्ब्रिज कॉलेज परिसर में रविवार को भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया। कछवां मंडल के लिए चुनाव अधिकारी के रुप में पहुंचे जिला महामंत्री हरिशंकर पटेल के नेतृत्व में कुल 18 फार्म लिए गये। जिनमें दो महिला समेत कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मंडल अध्यक्ष पद के लिए एक महिला व सात पुरुष और जिला प्रतिनिधि के लिए एक महिला व तीन पुरुषों ने नामांकन किया। वही मझवां मंडल के लिए चुनाव अधिकारी के रुप में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में कुल 12 फार्म लिए गये। जिनमें 8 मंडल अध्यक्ष व 4 जिला प्रतिनिधि के लिए कुल 12 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन किया। संगठन के चुनाव के लिए भाजपा द्वारा निर्धारित समयानुसार नामांकन पत्र वितरण का समय 12 से 12:30 बजे तक, नामांकन पत्र जमा करने का समय 12:30 से एक बजे तक व नामांकन पत्र वापसी के लिए 1:30 बजे से दो बजे तक का समय दिया गया। नामांकन की प्रक्रिया दोनों मंडलों में सकुशल संपन्न कराया गया। नामांकन के पश्चात चुनाव अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आपसी सहयोग व सामंजस्यता बनाने का अपील किया।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “