कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी बीजेपी में हुई शामिल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
कछवां। आदर्श नगर पंचायत निवासी व नगर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह कि पत्नी बाबी सिंह ने समर्थको के साथ शनिवार को कछवां में बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी के स्थापना दिवस पर कछवां मंडल अध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में काम काजी मंडल बैठक आहूत किया गया था।
सेवा, सुशासन और सुरक्षा के 8 साल बेमिसाल, प्रदेश के उत्थान, उन्नति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाजपा सरकार के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे गांव/वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत घर घर संपर्क कर उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए घर घर संपर्क किया गया।
- Advertisement -
उसी दौरान भाजपा मीरजापुर की जिला प्रभारी व भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है। पूर्व कछवां नगर अध्यक्ष की पत्नी का बीजेपी में शामिल होने से नगर की राजनीति गरमा गई है।
प्रदीप सिंह के समर्थको में जहां खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं विरोधियों के चेहरे लटक गए है। इस अवसर भाजपा कछवां मंडल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा कछवां मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजन केशरी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरेश केशरी,भाजपा पूर्व प्रदेश प्रांतीय परिषद सदस्य गोपाल सिंह, महामंत्री रतन कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, मंडल मंत्री पुनीत सिंह व मुकेश सिंह, अवनीश त्रिपाठी, लक्ष्मी सेठ, राम आसरे सिंह, संकेत सिंह, रामबाबू सिंह, सोनू सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहें।
भाजपा मीरजापुर की जिला प्रभारी व काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप सिंह की पत्नी बाबी सिंह को बीजेपी का पट्टा व माला पहनाकर स्वागत करते हुये भाजपा की सदस्यता दिलाया।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “
Editing By Manoj Sharma