हृदयगति रुकने से सीआरपीएफ जवान की मौत, गांव में पसरा मातम
- राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
- पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
कछवां। थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव निवासी व 76 वीं बटालियन सीआरपीएफ जवान देवेन्द्र कुमार सरोज (55) पुत्र स्वर्गीय भग्गड़ राम सरोज की आकस्मिक मौत होने से गांव में मातम छा गया। देवेन्द्र कुमार सरोज जम्मू राज्य में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक हालत गंभीर हो गया। जिसे साथियों ने तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन बीते रविवार को हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना साथियों ने परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बताया गया कि देवेन्द्र कुमार सरोज 76 वी बटालियन सीआरपीएफ के जवान थे जोकि जम्मू में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान शनिवार को अचानक स्वास्थ खराब हो गया। जिन्हें साथियों द्वारा तत्काल एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां रविवार की सुबह अपने परिजनों से फोन पर बात किये। बात करने के पश्चात बाथरूम गये।
- Advertisement -
इसी दौरान हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना बटालियन द्वारा परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया। वही जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार की भोर बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जिसे परिजनों के साथ साथियो ने लेकर निज निवास पहुंचे। जहां जवानों ने राजकीय ससम्मान के साथ सलामी दिया।
जिसके पश्चात पार्थिव शरीर को बजरडीहा गांव से अंतिम संस्कार के लिए बरैनी घाट के लिए अंतिम दर्शन यात्रा निकाला गया। इस दौरान स्वजनो समेत भारी संख्या में देश प्रेमियों व ग्रामीणों की भीड़ शामिल रही। वही मंगलवार की सुबह बरैनी गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
वही देवेन्द्र सरोज को पांच बच्चों में तीन पुत्री व दो पुत्र थे। जिनमे दो पुत्री और एक पुत्र की शादी हो चुकी है और एक पुत्र और एक पुत्री पढ़ाई करते हैं। पार्थिव शरीर को छोटे पुत्र सुधीर सरोज ने मुखाग्नि दिया। इस घटना से पत्नी बेसुध और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “
