कछवां। सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस
कछवां। आदर्श नगर पंचायत के ब्रह्मणान वार्ड में स्थित जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा संतोष सिंह के आवास पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सुशासन दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने अटल जी के विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कई अहम कार्य किए। जिनकी आज भी लोग सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी कवि होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता भी थे। ऐसे में हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा मण्डल मंत्री लक्ष्मी सेठ ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- Advertisement -
क्योंकि उनके शासन व आदर्श पर चलकर हम लोग सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर पवन उपाध्याय, विशाल सिंह, अशोक सिंह, सुरेश सिंह, अजय सेठ, विजय सोनी, अंजनी मोदनवाल, अनिल सिंह, संतोष तिवारी ने भी अपने विचार को रखा। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “

