कछवां। प्रोटोकॉल के पांच घंटे बाद भी जनचौपाल में नहीं पहुंचे मंत्री, जनता लौटी वापस
कछवां। क्षेत्र में आयोजित जन चौपाल में पांच घंटे बाद भी नहीं पहुंचे मंत्री तो आक्रोशित जनता बैरंग वापस लौटी गई। जानकारी के अनुसार बताया गया कि शुक्रवार को विकासखंड मझवां क्षेत्र के लरवक गांव में जन चौपाल का आयोजन किया किया गया था।
जिसमें जनपद प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के अध्यक्षता में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 5 घंटे बाद भी मंत्री के ना पहुंचने पर आक्रोशित जनता बैरंग वापस लौट गई।
- Advertisement -
जहां करीब दो हजार की संख्या में जनता पहुंची थी। वही सुबह से ही कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। जहां देर शाम तक मंत्री जी के ना पहुंचने पर कार्यक्रम को ही स्थगित कर दिया गया।

इस दौरान जनता के साथ ही साथ आयोजकों मे भी आक्रोश देखने को मिला। वही देर शाम मंत्री जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां का औचक निरीक्षण किया।

जिसमें रजिस्ट्रेशन समेत अन्य रजिस्टरों का सघन जांच किया। अधीक्षक सीबी पटेल को फटकार लगाई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ सीएल वर्मा, एसडीएम आशाराम वर्मा व सीओ सदर मंजरी राव भी मौजूद रही।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “

