कछवां। रामलीला: सीता हरण देखने उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़
कछवां। क्षेत्र के बरैनी गांव में परमहंस रामलीला समिति की ओर से पांच दिवसीय रामलीला का मंचन किया जा रहा है। जहां सैकंडों की संख्या में पहुंचकर दर्शक राम जीवन के विभिन्न पहलुओं से रूबरू हो रहे हैं। रामलीला में सीता हरण के पूर्व शूर्पणखा की नाक काटने का मंचन हुआ। रामलीला मंच पर शूर्पणखा ने पंचवटी में राम लक्ष्मण का मन मोहने का प्रयास किया। इस दौरान राम आज्ञा से लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काट दी। अगले दृश्य में शूर्पणखा खरदुसण के दरबार में गुहार लेकर पहुंचती है।
उसकी बात सुनकर क्रोधित खरदुसण ने राम से युद्ध किया जिसमें राम ने खरदुसण का नरसंहार कर दिया। शूर्पणखा ने रावण से गुहार लगाया रावण ने कहा कि किसने बहन की नाक उड़ाई।
- Advertisement -
इसका बदला लेने के लिए रावण ने मामा मारीच स्वर्ण मृग का जाल रचा और पंचवटी से मां सीता का हरण कर लिया। इसके बाद सीता के वियोग में तड़पते राम मंच पर रोते दिखाई पड़े। मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार उपाध्याय, राम बाबू सिंह, गोलू सिंह गौरव, आलोक सिंह, अमीत कुमार सिंह, बंटी, दिपक सिंह, गोपाली, धर्मेंद्र, अजय आदि मौजूद रहें।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “
