कछवां। कृषक जागरूकता का विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
कछवां। विकासखंड मझवां क्षेत्र में स्थित कृषि विभाग परिसर में कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के तहत शुक्रवार को रबी गोष्ठी और किसान मेले का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मझवां सूचिस्मिता मौर्य ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उक्त अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गेहूं के साथ-साथ मोटे अनाज जैसे रागी, सांवा, कोदो, बाजरा और ज्वार की खेती को बढ़ावा दें। इन अनाजों से न केवल आय में वृद्धि होगी बल्कि लोगों का जीवन भी स्वस्थ रहेगा। ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार सिंह ने किसानों को सरकार की किसान हितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। कृषि विभाग के योजना प्रभारी विजय कुमार मौर्य ने विभाग की योजनाओं के लाभ किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कृषि कल्याण मंत्रालय के प्रतिनिधि डॉ. एस. एन. सिंह ने रबी फसलों की बुवाई और देखभाल के तरीके बताएं।
- Advertisement -
उन्होंने फसलों में लगने वाले कीटों के उपचार के उपाय भी साझा किए। जैविक खेती से आय बढ़ाने की सलाह दी। वही जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने जैविक और प्राकृतिक खेती के लाभों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि इस पद्धति से किसान न केवल अपनी लागत घटा सकते हैं बल्कि अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं। गोष्ठी में कृषि और पशुपालन विभाग के साथ अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाए। किसानों ने इन स्टालों से आधुनिक खेती और पशुपालन की नई तकनीकों की जानकारी ली। रबी गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “