कछवां। भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
- एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
- मंडल अध्यक्षों की सूची आते ही फूटने लगे पटाखे, बजे ढोल नगाड़े
कछवां। विकासखंड मझवां क्षेत्र के कछवां व मझवां मंडल के अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कई दिनों के इंतजार की घड़ी मंगलवार की देर शाम समाप्त हो गई।
जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई थी लेकिन मंडल अध्यक्षों की लिस्ट आते ही कार्यकर्ताओं में खुशियां छाने के साथ झूम उठे। विकासखंड मझवां के दो मंडलों में पवन उपाध्याय को कछवां मंडल अध्यक्ष और आकाश सिंह को मझवां मंडल अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बात कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
- Advertisement -
वही दोनों मंडल अध्यक्षों को बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। मंगलवार की देर शाम मंडल अध्यक्षों की सूची आने पर एक तरफ साथियों ने केक काटकर दोनों मंडल अध्यक्षों को बधाई दिया। तो वही दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े के साथ नाचते झूमते हुए कछवां नगर का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और जमकर पटाखे फोड़े गये।
दोनों मंडल अध्यक्षों ने पदभार सौंपने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कहा कि पार्टी ने हमे इस काबिल समझा है। हम सभी पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। पार्टी के साथ तन मन धन से कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। पार्टी को शीर्ष की ओर ले जाने का निरंतर प्रयास करता था और आगे भी करता रहूंगा।
वही मंडल अध्यक्षों को फोन पर भी बधाईयां देने वालो का तांता लगा रहा। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश राय, मनोज पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय, राधेश्याम उमर, संतोष सिंह, अशोक सिंह, सुरेश सिंह, मधुसूदन शर्मा, अंजनी मोदनवाल, मौसम सिंह, हिमांशु सिंह, शशांक चौबे, प्रदीप सिंह, उमेश केसरी, सभासद पवन मोदनवाल, पवन सिंह, सुरेंद्र मौर्या, आनंद सिंह उर्फ़ छेदी, मनीष बिंद समेत आदि लोग मौजूद रहे।

कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
Kachhwa Today MZP News “