मड़िहान : धूमधाम से मनाया गया 62 वाँ स्थापना दिवस
मिर्जापुर, मड़िहान तहसील पर गुरूवार को लेखपाल संघ ने अपना 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संघ संस्थापक मुरारी लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि लेखपाल जनता का सेवक होता है, जो सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेखपालों की जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए, जिलाधिकारी ने कहा कि अभिलेखों का रखरखाव, चुनाव से लेकर स्वामित्व का कार्य, डिजिटल क्राफ्ट सर्वे, खसरा पड़ताल आदि कार्य लेखपालों के कंधों पर होते हैं। मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लेखपाल संघ ने अपने 62 वर्षों के इतिहास में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और लेखपाल समुदाय के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लू तिवारी, जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भुनेश्वर मिश्रा, राजस्व निरीक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनोद यादव, तहसील सोनभद्र जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जिला मंत्री विनीत त्रिपाठी, और खंड मंत्री रामआसरे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने किया।कार्यक्रम के अंत में बालदिवश पर बच्चों को बैग और असहाय वृद्धों को कंबल वितरित किया गया। यह एक अच्छी पहल है जो समाज के वंचित वर्गों की मदद करने के लिए की गई है।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
गुरुवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा मड़िहान तहसील के प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि जिला अधिकारी श्री प्रियंका निरंजन ने फीता काट कर रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया रक्तदान शिविर में एसडीएम मड़िहान युगान्तर त्रिपाठी,एसडीएम चुनार ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित डॉक्टर मनीष ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया 28 राजिस्ट्रेशन किया गया 24 लोगों ने रक्त डोनेट किया जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी को रक्तदान के के बारे में बताया, तहसील अध्यक्ष सत्यम सिंह ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया शुभम् गुप्ता,एलटी नंदलाल यादव, अमित पटेल, प्रवेश राजभर के द्वारा रक्त दान शिविर सफ़लता पूर्वक संपन्न कराया गया इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, विजय सिंह, राम आसरे, वैभव पांडे, समरेश आजाद, विनीत त्रिपाठी, वेणु यादव, कमल भान सिंह, सुरेंद्र कुमार अवनीश पटेल उपस्थिति रहे
- Advertisement -

मिर्जापुर मड़िहान से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट
” Marihan Today MZP News “