मड़िहान : धान की फसल चट कर रहे छुट्टा पशुओं को खेत में घुसे किसान को जहरीले जंतु ने डंसा, हुई मौत
संतनगर थाना क्षेत्र के खंडवर मझारी गांव में घर के बगल में धान की रोपी गई फसल को चट कर रहे निराश्रित पशुओं को निकालने के लिए खेत के अंदर जाते वक्त जहरीले जंतु के डसने से हुआ किसान हुआ अचेत परिजन झाड़ फूंक व जड़ी बूटी पिलाने के चक्कर में फंसे किसान की हुई मौत।
ग्राम प्रधान पति बबलू ने बताया की मंगलवार की रात लगभग 10 बजे के करीब धान की फसल को चट कर रहे छुट्टा पशुओं को देख कर गांव निवासी 46 वर्षीय शेषमनी खेत में घुस गया पशुओं को खेत से बाहर निकालने के बाद घर पंहुचते ही वह अचेत हो गया
- Advertisement -
जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताते हुए पटेहरा कला गांव में जड़ी बूटी पिलाने के लिए ले गये देर रात 2 बजे के करीब किसान की मौत हों गयी मृतक को तीन पुत्र विजय बहादुर,अशोक,वीरेंद्र है मौत की खबर लगते ही पत्नी पनपती देवी का रो रो कर बुरा हाल है।बुधवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सुचना दिए वगैर शव का दाह संस्कार कर दिया।


मिर्जापुर मड़िहान से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट
” Marihan Today MZP News “