मड़िहान : आपसी कलह में पति पत्नी ने निगला विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया जहां पति की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल मिर्जापुर किया गया।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी 28 वर्षीय धीरज का 25 वर्षीय पत्नी चंदा देवी का किसी बात को लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था शुक्रवार की रात दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया की दोनों मर जाने की बात कहकर घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया उल्टी शुरू होते दोनों कमरे के बाहर निकलकर चीखने लगे परिजनो को जहर खाने की जानकारी होते हुई तो एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद धीरज की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया।
- Advertisement -

मिर्जापुर मड़िहान से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट
” Marihan Today MZP News “
