मड़िहान : मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत
- गांव के बाहर नहर की पटरी पर मिला शव
मड़िहान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गोरथरा गांव निवासी सेवामुक्त आर्मी जवान का शव खोजबीन के बाद नहर की पटरी से बरामद हुआ। बताया गया कि सुबह मार्निंग वाक के लिए निकले थे। घर वापस नही लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे थे।
उदय नारायण सिंह पुत्र स्वर्गीय राज नारायण सिंह द्वारा मड़िहान थाने पर सूचना दी गयी। मौत की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए। परिजनों की तहरीर पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
- Advertisement -
परिजनों द्वारा दिये गए प्रार्थना में पत्र में लिखा गया कि भाई माता प्रसाद सिंह X आर्मी मैंन थे। कुछ दिनों से बीपी व शुगर से पीड़ित थे। रोज़ की भांति रविवार की सुबह टहलने निकले थे। देर तक घर लौट कर वापस नहीं आए। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन खोजने निकले तो गाँव के बाहर पंचायत भवन के समाने नहर की दाहिने पटरी पर लेटे हुए दिखाई दिए। हृदय घात से मौत होने की आशंका व्यक्त की गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राम लाल द्वारा शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिर्जापुर मड़िहान से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट
” Marihan Today MZP News “
