मंझवा में भाजपा की जीत पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने जताया हर्ष,कार्यकर्ताओं को दी बधाई
मीरजापुर।पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मंझवा में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए सभी बूथ अध्यक्षों,सेक्टर संयोजकों,पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।उन्होंने इस जीत के लिए पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को इसका श्रेय दिया है। मंझवा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर विश्वास जताते हुए एवं भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों,जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाते हुए सुश्री सुचिस्मिता मौर्या को अपना विधायक चुना है।मुझे पूरा विश्वास है कि सुचिस्मिता मौर्या के दुबारा विधायक बनने से मंझवा के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
- Advertisement -
