भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से मिलकर धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस
भगवान गौरी शंकर की पूजा और आरती कर उनके दीर्घायु होने की कामना की
मीरजापुर के गनेशगंज चौराहा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भगवान शंकर का श्रृंगार व आरती पूजा किया गया और सभी को मिष्ठान-फल का वितरण किया गया।
- Advertisement -
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मनोज जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें हमें अपने आसपास मंदिरों, घाटों पर साफ-सफाई कर अपना श्रमदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान निरंतर अग्रसर हो रहा है और उनके नेतृत्व में निर्धन, निर्बल, असहाय मजदूर, महिलाओं के सुरक्षा व उनके उत्थान हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएं लाई गई हैं।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर मौर्य, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajan Gupta
Editor in chief
“Today MZP News“