भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई
मीरजापुर में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर घर-घर जनसंपर्क किया और लोगों को मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार के आठ सालों में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, अपराधी माफिया जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास किया है, कोविड काल में लोगों को सुरक्षित रखा, प्रदेश की सड़कें बेहतर हुईं, और नारी सशक्तिकरण को बल मिला।
- Advertisement -
इस मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें नगर मण्डल पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, काशी क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष रामआसरे सरोज, और नगर महामंत्री संतोष जायसवाल शामिल थे।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today MZP News“