मिर्ज़ापुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राहुल गांधी के आरक्षण पर कथित टिप्पणी के खिलाफ पुतला फूंका
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान आरक्षण पर कथित टिप्पणी के खिलाफ बरौधा कचार में पं0 रामचन्द्र शुक्ल तिराहा पर पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राहुल गांधी से माफी की मांग की।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हैं जिस देश की छवि धूमिल होती है। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र में सरकार ने 27 ओबीसी सांसदों को मंत्री पद दिया गया है और उत्तर प्रदेश सरकार में 22 ओबीसी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी समाज के लिए आयुष्मान कार्ड, आवास योजना, उज्ज्वला योजना में अधिकतम लाभ दिया है।
- Advertisement -
प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।

ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “
