विकास खण्ड स्तरीय रबी कृषि गोष्ठी/किसान मेला विकास का नगर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
मीरजापुर 06 दिसम्बर 2024- जनपद मीरजापुर में विकास खण्ड स्तरीय रबी गोष्ठी दिनांक 02 दिसम्बर 2024 से प्रारम्भ होकर 13 दिसम्बर 2024 तक आयोजित की जायेगी। जिसके क्रम में आज दिनांक 06.12.2024 को प्रातः 11.00 बजे से विकास खण्ड स्तरीय रबी कृषि गोष्ठी/किसान मेला विकास खण्ड कोन के प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक पं0 श्री रत्नाकर मिश्र जी द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। नगर विधायक द्वारा उपस्थित कृषकों को सम्बोधित करते बताया गया कि आज के परिवेश में गेहूँ के अलावा मोटे अनाज यथा- रागी, सांवा, कोदो, बाजरा, ज्वार आदि का प्रयोग भी अपने जीवन में करना चाहिए। जिससे जीवन स्वस्थ रहता है।
- Advertisement -
किसानों को ज्वार, बाजरा, सांवा कोदो, रागी की खेती में वृद्धि करें जिससे उनकी आमदनी दूनी हो सके। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री अनिल सिंह जी द्वारा शासन की उपलब्धियों की चर्चा की गयी। उप क़ृषि निदेशक , मीरजापुर श्री विकेश पटेल द्वारा विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गयी।
कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से आये डा0 एस0एन0 सिंह द्वारा उपस्थित कृषकों को रबी में बोयी जाने वाली फसलों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उनमें लगने वाले कीटों के उपचार के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। डा0 सुधीर श्रीवास्त, जनपद सलाहकार द्वारा उपस्थित कृषकों जैविक खेती व प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी कि कैसे वह प्राकृतिक/जैविक खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते है।
कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा, व0प्रा0सहा0 ग्रुप-बी द्वारा किया गया। आयोजित रबी गोष्ठी में कृषि, पशुपालन व अन्य विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाये गये। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today MZP News“

