मिर्जापुर। सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक भाइयों ने अमन, चैन की दुआ मांगी। रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। इसमें दोनों समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। लोगों ने मुल्क में अमन शांति की प्रार्थना की।
खजूर से रोजेदारों ने रोजा खोला और रोजा खोलने के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज में रोजेदारों ने मुल्क में अमन शांति की दुआएं भी मांगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी, पूर्व सांसद डाॅ0 रमेश चन्द बिन्द, शिवशंकर सिंह यादव, मौ0 नजम अली, मुन्नी यादव, मौ0 नौशाद अली, आशीष यादव, आफाक अहमद, अशफाक अहमद, राजेश भारतीय, परवेज खान, सुरेन्द्र सिंह पटेल, संतोष गोयल, सतीश मिश्रा, आदर्श यादव, अनीष खान, नजरूल, संतोष गोयल, सलीम बादशाह, डाॅ0 देवेन्द्र प्रसाद, जमाल अहमद, अरशद अली आदि शामिल थे।
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “
- Advertisement -
Editing By Manoj Sharma