मिर्जापुर। समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चला सदस्यता अभियान
मिर्जापुर। समाजवादी छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड एवं युवजन सभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का इस दौरान मड़िहान, बरकछा, भरूहना, रमईपट्टी में माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। बेदौली में आयोजित जनचैपाल में सदस्यता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने सैकड़ो, छात्रों, नौजवानों को सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन और आगामी विधानसभा उपचुनाव मझवां और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है।
- Advertisement -
कहा कि भाजपा सरकार नौजवान, किसान, व्यापारी, महिलाओं, गरीबों एवं अल्पसंख्यकों की विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से कोई लेना देना नही है। भाजपा सरकार इसे समाप्त करना चाहती है।
धर्म के नाम पर भाजपा केवल राजनीति कर रही है और दलित, पिछड़ो, किसानों का शोषण करने का काम कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा सरकार में सभी वर्गो के उत्थान के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का काम किया और हमेशा हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे है।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी, शिवशंकर सिंह यादव, भरतलाल बिन्द, संतोष सिंह, छात्र सभा जिलाध्यक्ष श्यामअचल यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कौशिक कन्नौजिया, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अतीक खान, सूरज यादव, नवाज अहमद आदि मौजूद रहे।
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “

