मिर्जापुर। सपा कार्यालय में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जंयती
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की ओर से शिक्षा और सुधार की मसीहा सावित्रीबाई फुले की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर मनाई गई। इस मौके पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आदर्श यादव ने कहा सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका और बालिका शिक्षा की पथप्रदर्शक थी। सन् 1848 में पुणे में पहला बालिका विद्यालय स्थापित कर सावित्रीबाई ने शिक्षा में नई क्रांति लाई। उनका जीवन समाज सुधार, समानता, और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। आज का दिन भारत की पहली महिला शिक्षिका और सामाजिक क्रांति की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को समर्पित है। उनका जीवन महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा और समानता के लिए एक मिशाल है।
इस मौके पर झल्लू यादव, मेवालाल प्रजापति, भरत लाल बिन्द, अरशद अली, जमाल अहमद, मनोज चैहान, राममिलन यादव, रामगरीब यादव, उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
ओम शंकर गिरी (पप्पू) की रिपोर्ट
” Today MZP News “
- Advertisement -
