मिर्जापुर। यूथ ब्रिगेड गांव गांव में लगायेगी जनचैपाल
2027 के चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेकेगी: अतीक खान
मिर्जापुर। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड गांव गांव में जनचैपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनने के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यो का बखान करने का निर्णय समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर लिया गया। इस अवसर पर यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अतीक खान ने कहा कि यूथ बिग्रेड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव गांव में जनचैपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनने का काम करें। उन्होने लगे हाथ भाजपा पर हमलावर होते हुये कहा कि इस सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर बढ़ी है। चारो तरफ हत्या व लूटपाट, छिनैती की घटनायें हो रही है। सरकार किसानों को खाद, पानी, बिजली की भी सुविधा नही दे रही है। आने वाले 2027 के चुनाव में जनता इन्हे उखाड़ फेकने का काम करेगी। बैठक में यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश यादव, अजय सोनकर, गुलाम मोहम्मद, छबीले यादव, कपिल यादव, मनोज चैहान, गोपी यादव, फैजान खान, अभय यादव, गौरव यादव, राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -
