मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया
मीरजापुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5 के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस अभियान के तहत, पुलिस अधिकारी और महिला बीट आरक्षी/एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की।
महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम०स्वानिधि योजना, पी०एम०सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना शामिल हैं।
- Advertisement -
इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट, और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, जिनमें 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा शामिल हैं।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today MZP News“