चिल्ह मिर्जापुर के श्री पट्टी ग्राम पंचायत में नगर विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ई0श्री राम लौटन बिन्द जी तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष महिला मंच एवं विधानसभा अभिभावक श्रीमती नमिता केशरवानी जी रही।बैठक का एजेंडा निम्नलिखित रहा-
1-पिछली कार्यवाही की पुष्टि।
2-नगर विधानसभा के गठन पर चर्चा।
3-13 जनवरी को तिलका मांझी जी की शहादत दिवस मनाने के लिए सोनभद्र जाने पर चर्चा।
4- 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती मनाने पर चर्चा।
अन्य क्षेत्रीय समस्याओं और विकास सम्बंधी मुद्दों पर भी चर्चा किया गया।
बैठक में निम्नलिखित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला उपाध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल जी,विधानसभा उपाध्यक्ष श्री सूरज सोनी जी, विधानसभा महासचिव श्री रामासरे शर्मा जी,विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मनु प्रियदर्शनी जी,जोन अध्यक्ष कोन श्री रतन सिंह पटेल जी,जोन उपाध्यक्ष कोन श्री अमित सिंह पटेल जी,सेक्टर अध्यक्ष श्री सर्वेश अग्रहरि जी, सेक्टर अध्यक्ष श्री शिवम अग्रहरि जी, सेक्टर अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र बिन्द जी,सेक्टर अध्यक्ष श्री शिवकुमार पाल जी, सेक्टर अध्यक्ष श्री अर्जुन सोनकर जी,सेक्टर अध्यक्ष श्री आज़ाद सिंह जी,बूथ अध्यक्ष श्री दीपक सिंह पटेल जी,एवं बूथ अध्यक्ष श्री सोनू गुप्ता जी रहे।संचालन जोन उपाध्यक्ष श्री अमित सिंह पटेल जी ने किया।
